मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

आजमीन को हज के सफर में अपने स्तर पर करना होगा विदेशी मुद्रा का इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आजमीन को हज के सफर में अपने स्तर पर करना होगा विदेशी मुद्रा का इंतजामजयपुर, 27 फरवरी । हज कमेटी ऑफ इंडिया ने रियाल को लेकर इस बार नियम बदल दिया है। अब आजमीन को विदेशी मुद्रा (सऊदी रियाल) स्वयं लेकर जानी होंगी। हज कमेटी की ओर से कोई पैसा नहीं दिया जाएगा। पहले हज कमेटी की ओर से दैनिक आम खर्च के लिए 1500 (सऊदी रियाल) दिए जाते थे। इस बार हज जाने वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। सऊदी अरब में हज के दौरान आजमीन अपने पास से भी रुपए खर्च करते थे।पहले से आवेदन कर चुके यात्रियों का कहना है कि आनन-फानन में पहली बार इस फरमान से कई परेशानी होगी। अंत में मुद्रा की व्यवस्था खुद के स्तर पर करने से अधिक रकम चुकानी पड़ेगी। आदेशों के मुताबिक यात्री को साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यात्रा के लिए उड़ान स्थल पर पहुंचने पर हर हज यात्री के पास न्यूनतम 1500 सऊदी रियाल उपलब्ध रहें।हज प्रशिक्षक हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि अब आजमीन को अपने स्तर पर ही बैंक से विदेशी मुद्रा का इंतजाम करना होगा। हज के लिए आवेदनों की आखिरी तारीख दस मार्च है। हज हाउस सहित अन्य जगहों पर ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। नियमों में बार-बार बदलाव से हज यात्री भी परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि सभी नियम एक बार स्पष्ट हो, ताकि कोई दुविधा न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें