विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
हरिद्वार,। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज प्रांगण से शुक्रवार
को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं, अधिकारियों व कर्मचारियों
ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनीष दत्त, प्रमुख अधीक्षक डाॅ. सीपी
त्रिपाठी एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डाॅ. नरेश चौधरी के नेतृत्व में
जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ऋषिकुल कॉलेज से आरम्भ होकर देवपुरा चौक
होती हुई पुनः ऋषिकुल कॉलेज पहुंचने पर सम्पन्न हुई। यहां कॉलेज सभागार में
तम्बाकू निषेध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
तम्बाकू निषेध गोष्ठी के
मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन रहे। गोष्ठी का
संचालन डाॅ. नरेश चौधरी ने किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, मुख्य
चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनीष दत्त, प्रमुख अधीक्षक डाॅ. सीपी त्रिपाठी, अपर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पंकज जैन, डाॅ. अनिल वर्मा, रेड क्रॉस सचिव
डाॅ. नरेश चौधरी ने कहा कि सरकार ने जागरूकता के लिए नई पहल तम्बाकू मुक्त
देश चारधाम से की है।
तम्बाकू निषेध महारैली में मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डाॅ. मनीष दत्त, प्रमुख अधीक्षक डाॅ. सीपी त्रिपाठी, डॉ. पंकज जैन,
डाॅ. अनिल वर्मा, डाॅ. नरेश चौधरी, डाॅ. उषा बिष्ठ, डाॅ. पंकज, डाॅ.
संध्या शर्मा, डाॅ. आरती, मनोज कपिल, अनिता, डाॅ. मुस्कान, अपेक्षा गुप्ता,
मेट्रन उषा, मनोरमा, बेनु नंदा, सुषमा, नेहा, संकिता शर्मा, नवनीत कौर,
सुमित सक्सेना, आलोक, स्कूल कालेजों के बच्चें एचईसी कॉलेज, सरस्वती विद्या
मंदिर मायापुर, जमालपुर उच्चतर महाविद्यालय हरिद्वार, ऋषिकुल आयुर्वेदिक
विश्वविद्यालय के प्रशिक्षणार्थी, शांतिकुंज के प्रचारक, डीएवी कॉलेज, बाला
जी सेवा संस्थान, सभी स्कूल कालेजों के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए नशा
मुक्त भारत हो के नारे लगाये। बच्चों ने गोष्ठी में तम्बाकू निषेध पर अपने
विचार रखे। उन्होंने तम्बाकू एवं नशीली वस्तुओं पर सरकार प्रशासन से रोक
लगाने का अनुरोध किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनीष दत्त, प्रमुख
अधीक्षक डाॅ. सीपी त्रिपाठी, डाॅ. नरेश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।





