मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

नशामुक्ति जागरूक युवा संगठन ने देवाल के विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। चमोली जिले के देवाल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय

लोसरी और माध्यमिक विद्यालय जैनबिष्ट में नशामुक्ति जागरूक युवा संगठन की

ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों को नशे के प्रति जागरूक

किया गया। साथ ही छात्रों को बारिश से बचने के लिए सामग्री भी वितरित की

गई।

कार्यक्रम में डीएवी देहरादून छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने

कहा कि विकासखंड देवाल को नशा मुक्त बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा

कि नशा जीवन को नष्ट कर देता है। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा

इसकी गिरफ्त में आ चुकी है। जिसका परिणाम यह है कि उनका जीवन बर्बाद हो रहा

है इसलिए यदि आज से ही उन्हें नशे के परिणामों के बारें में उचित जानकारी

दी जाती है तो उनका जीवन सुधर सकता है।

जिला पंचायत के सदस्य आशा

धपोला ने कहा कि समाज में नशे का कारोबार चलाने वालों के प्रति कठोर

कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता है, ताकि नशे के कारोबारियों पर अंकुश लग

सके।

नशामुक्ति अभियान के संयोजक माईकल मेहरा ने कहा कि उनके संगठन

की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र के गांव-गांव और स्कूलों तक

पहुंच कर लोगों को और छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया

जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें