मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: राज्य सरकार हर वर्ग के हितों के प्रति सजग: भव्य बिश्नोई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार, । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के किसान, व्यापारी,

कर्मचारी, युवा, महिलाओं सहित हर वर्ग के हितों के प्रति सजग है और

मुख्यमंत्री के रूप में अभी तक के अपने कार्यकाल में उन्होंने कई जनकल्याणी

योजनाएं शुरू की हैं। इससे समाज के साधनविहीन एवं गरीब तबके को काफी लाभ

पहुंचा है।

यह बात विधायक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश

प्रभारी भव्य बिश्नोई ने मंगलवार को आदमपुर हलके गांवों में अनेक

कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कही।

उन्होंने हलके के गांव काबरेल,

बगला, चुली बागडिय़ान सदलपुर, भोडिया, सारंगपुर, कोहली, मोठसरा तथा मंडी

आदमपुर का दौरा किया। उन्होंने गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा

भी लिया तथा लोगों के सुख-दुख में शिरकत की।

भव्य ने कहा कि

आदमपुर में विकास कार्य प्रगति पर हैं और सडक़, सीवरेज, खाल निर्माण, चौपाल

निर्माण, पीने के पानी की पाइप लाइन, बरसाती पानी निकासी की पाइप लाइन

सहित बहुत स्तर पर सार्वजनिक कायो को पूरा करवाया जा रहा है। कुछ कार्य जो

अटके हैं, उनको लेकर भी वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। वे कार्य

भी जल्द शुरू करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आदमपुर का चहुंमुखी

विकास ही उनका ध्येय है और इस दिशा में वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अंत्योदय परिवारों के कल्याण एवं

उत्थान के लिए वचनबद्ध है और आदर्श समाज स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।

सरकार समाज के साधनविहीन व साधन संपन्न परिवारों के अंतर को समाप्त करने के

लिए करीब 10 वर्ष के कार्यकाल में अंत्योदय परिवारों को समाज की मुख्यधारा

में लाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे अंत्योदय परिवारों की

आय बढ़ी है और जीवन खुशहाल हुआ है।

गरीब परिवार को पारदर्शिता से

घर बैठे सरकार की योजनाओं का फायदा मिला है। प्रदेश सरकार अंत्योदय

परिवारों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना लेकर आई है, जिसका नाम हरियाणा

अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) है। इस योजना के लागू होने से

हरियाणा प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में

मुफ्त यात्रा करने का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत, अंत्योदय परिवारों

को प्रति वर्ष 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। हर

जिले में हैप्पी कार्ड बांटे जा रहे हैं। भव्य ने कहा कि केन्द्र हो या

प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प है और जिस

प्र्रकार से केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, उसी प्रकार आने

वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने का

काम करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें