मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में शुरू हुई स्वचालित ई-चालान प्रणाली, ऐसी व्यवस्था वाला पंजाब का चौथा शहर बना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर में शुरू हुई स्वचालित ई-चालान प्रणाली, ऐसी व्यवस्था वाला पंजाब का चौथा शहर बना

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को अमृतसर का दौरा करने के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने मोहकमपुरा में 'स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट' के तहत विकसित नवनिर्मित पुलिस स्टेशन का भी उद्घाटन किया, जिससे शहर में पुलिसिंग के बुनियादी ढांचे को मजबूत मिलेगी।

इसी को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी ने शुक्रवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "अमृतसर का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक विस्तृत बैठक की अध्यक्षता की। इसका उद्देश्य अपराध के उभरते रुझानों का आकलन करना, निवारक पुलिसिंग रणनीतियों को मजबूत करना और सार्वजनिक सुरक्षा व संरक्षा को और बेहतर बनाना था।

उन्होंने लिखा, "इस दौरे पर मोहकमपुरा में नवनिर्मित पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। यह स्टेशन 'स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट' के तहत विकसित किया गया है, जो अमृतसर जैसे पवित्र शहर में पुलिसिंग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की तकनीक-आधारित पुलिसिंग की प्रतिबद्धता के अनुरूप कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर में 'ई-चालान प्रणाली' का भी उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य अधिक पारदर्शिता लाना, यातायात नियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है। इस पहल के साथ अमृतसर राज्य का चौथा ऐसा शहर बन गया है, जहां स्वचालित ई-चालान प्रणाली लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले एसएएस नगर, जालंधर और लुधियाना में यह प्रणाली लागू हो चुकी है।

डीजीपी ने कर्तव्य पालन के दौरान अपनी अनुकरणीय सेवा, समर्पण और पेशेवर दक्षता के सम्मान स्वरूप, पुलिस कर्मियों को 'डीजीपी कमेंडेशन डिस्क,' प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया। उनके अलावा, बैठक में कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने शहर की कानून व्यवस्था के साथ अलग-अलग महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें