मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

औली विंटर कार्निवल व नेशनल विंटर गेम्स 2026 का 12 से 16 फरवरी तक होगा आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औली विंटर कार्निवल व नेशनल विंटर गेम्स 2026 का 12 से 16 फरवरी तक होगा आयोजन

औली। विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा स्थल औली में इस वर्ष 12 से 26फरवरी तक औली विंटर कार्निवल एवं नेशनल विंटर गेम्स 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा, राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग एवं नॉर्डिक स्कीइंग की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।औली विंटर कार्निवल न केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा, बल्कि शीतकालीन पर्यटन, स्थानीय संस्कृति एवं साहसिक खेलों को भी प्रोत्साहित करेगा। इस आयोजन से स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।स्की माउन्टनेरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजन को लेकर सभी संबंधित राज्यों, संघों एवं प्रतिभागियों को सूचित किया जा चुका है ताकि तय समय के अनुसार वे अपनी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर सकें, आयोजन से संबंधित औपचारिक आमंत्रण पत्र जारी कर दिए गए है।औली मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता को लेकर विंटरगेम एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा स्की, स्नोबोर्ड एवं स्की ने माउंटेनियरिंग टीम के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया, यह ट्रायल आगामी खेलो इंडिया एवं नेशनल गेम्स के लिए आयोजित किया गया, जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का टाइम ट्रायल भी लिया गया, जिसके आधार पर रैंकिंग निर्धारित की गई, अब्बल निकले खिलाड़ी आगामी खेलो इंडिया एवं नेशनल गेम्स मे उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें