मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के लिए कलाकारों का ऑडिशन पांच मार्च से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के लिए कलाकारों का ऑडिशन पांच मार्च सेबिलासपुर, 01 मार्च । बिलासपुर जिला में 17 से 23 मार्च 2023 तक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन किया जाएगा । इस मेले के दौरान 20 मार्च से 23 मार्च 2023 संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए के लिए 5 मार्च से 7 मार्च 2023 तक बिलासपुर जिला के कलाकारों का भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में प्रति दिन सुबह 10 बजे ऑडिशन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को उप मंडल सदर और श्री नैना देवी उपमंडल के गायक कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा जबकि 6 मार्च को उपमंडल घुमारवीं और उपमंडल झंडुता के कलाकारों का ऑडिशन होगा। 7 मार्च 2023 को जिला बिलासपुर के प्रतिभागी जिन्होंने मेले में योगा ,कराटे ,क्लासिकल व सेमी क्लासिकल डांस , बॉलीवुड डांस व वेस्टर्न डांस प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दिन कलाकार मौके पर आवेदन पत्र दे सकते हैं।चयन प्रक्रिया में आने वाले कलाकारों को यात्रा भत्ता व मानदेय या पारश्रमिक देय नहीं होगाउन्होंने बताया कि ऑडिशन देने वाले दिनों में भी कलाकार अपना मौके पर आवेदन पत्र दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि बिलासपुर सहित जिन कलाकारो ने आकाशवाणी दूरदर्शन से मान्यता प्राप्त की है और अंतर्राष्ट्रीय ,राज्यस्तरीय मेलो में प्राईम टाईम , स्टार नाईट में प्रस्तुति दी है उनका ऑडिशन नहीं लिए जाएगा ।बिलासपुर के अतिरिक्त अन्य जिलों से सांस्कृतिक संध्याओ में अपनी प्रस्तुति देने वाले इच्छुक कलाकार आवेदन पत्र में वीडियो लिंक सहित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में भेज सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें