वेंडर मार्केट की 11 दुकानों की नीलामी 27 को
रांची,
15 फरवरी । रांची कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में
स्थित 11 दुकानों को किराये पर देने के लिए 27 फरवरी को ऑक्शन होगा। रांची
नगर निगम ने ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी दुकानों का नंबर के
साथ क्षेत्रफल और रिजर्व प्राइस की घोषणा कर दी गई है। रिजर्व प्राइस 5520
रुपए से 5760 रुपए प्रति माह तय की गई है।





