मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

पानी भरने गई किशोरी से छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

मां के मौके पर पहुंचने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भागा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन43 बार पढ़ा गया
पानी भरने गई किशोरी से छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

मां के मौके पर पहुंचने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भागा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

नारनाैल। नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक किशोरी को जबरन खींचकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गुरुवार शाम गांव में पानी भरने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और कथित तौर पर किशोरी को जबरन खींचकर पास के खेत में ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी का मुंह दबा दिया और उसके कपड़े उतारकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

इसी बीच किशोरी की मां भी पानी भरने के लिए बेटी के पीछे-पीछे वहां पहुंच गई। मां को अचानक मौके पर आता देखकर आरोपी घबरा गया और किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई।

मां ने तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार नांगल चौधरी थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें