मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

भाई की विधवा से अवैध संबंध का विरोध करने पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाई की विधवा से अवैध संबंध का विरोध करने पर हमला

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा लुपुग टोला में घर की इज्जत बचाने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। बताया जाता है कि जब बुधान मार्डी ने अपने भाई की विधवा पत्नी के साथ चल रहे अवैध संबंध का विरोध किया, तो आरोपित ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना सोमवार की रात को हुई, जब बुधान ड्यूटी से घर लौट रहा था।वही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, रास्ते में राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती निवासी विजय टोपनो ने बुधान को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने अपने पास रखे थर्मोकोल कटर से बुधान के जबड़े के पास वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में बुधान किसी तरह परसुडीह थाना पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी।शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल छापेमारी कर आरोपित विजय टोपनो को गिरफ्तार कर लिया। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं घायल बुधान मार्डी का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें