मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

Bengal में फिर बवाल! ममता की सभा में जा रहे कुणाल घोष पर हमला, कार के उड़ाए परखच्चे, VIDEO वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Bengal में फिर बवाल! ममता की सभा में जा रहे कुणाल घोष पर हमला, कार के उड़ाए परखच्चे, VIDEO वायरल

Kolkata पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा फिर चढ़ गया है। TMC के तेजतर्रार प्रवक्ता और बेलेघाटा से विधायक कुणाल घोष की कार पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में हुई, जब कुणाल घोष श्रीरामपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों के हाथों में काले झंडे थे और वे लगातार नारेबाजी कर रहे थे।

देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। उन्होंने कार के बोनट और शीशों पर हाथ मारना शुरू कर दिया और फिर अंडे और पत्थर फेंकने लगे। इस हमले में कार के पीछे का शीशा पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कुणाल घोष को कोई चोट नहीं आई। इस पूरी घटना का VIDEO भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कुणाल घोष की सफेद कार को बीच सड़क पर रोक लिया गया है। 15-20 लोगों की भीड़ कार के चारों तरफ घूम रही है, काले झंडे लहरा रही है और गाड़ी पर हमला कर रही है। सुरक्षा में तैनात ड्राइवर किसी तरह भीड़ से कार निकालने की कोशिश करता दिख रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब कुणाल घोष निशाने पर आए हैं। करीब 3 महीने पहले भी कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास से बाहर निकलते समय उन पर एक स्थानीय युवक चंदन ने सड़ा अंडा फेंका था। तब कुणाल ने इसे BJP की सुनियोजित शरारत बताया था और कहा था, "मैंने अपनी आंख बचा ली वरना गंभीर चोट लग सकती थी। Z कैटेगरी सुरक्षा वाले घर के बाहर ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।" ताजा हमले के बाद TMC ने BJP पर सीधा आरोप लगाया है। TMC का कहना है कि BJP बौखलाहट में उसके नेताओं पर हमले करवा रही है। वहीं अभी तक हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं पर अंडा फेंकने की घटनाएं बढ़ी हैं। अभिषेक बनर्जी, मदन मित्रा और सौमित्र बनर्जी जैसे नेताओं के साथ भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।फिलहाल कुणाल घोष ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसी घटनाओं से वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, "ये मुझे रोक नहीं सकते, मैं ममता दीदी की रैली में जाऊंगा ही।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें