मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हमला: इल्तिजा मुफ्ती ने की कड़ी निंदा, सीएम धामी से कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड में कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हमला: इल्तिजा मुफ्ती ने की कड़ी निंदा, सीएम धामी से कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। उत्तराखंड में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता पर कथित तौर पर हुई हिंसा को लेकर सियासी बयानबाजियां देखने को मिल रही हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने घायल युवक की तस्वीर साझा करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है और उत्तराखंड सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इल्तिजा मुफ्ती के अनुसार, 18 वर्षीय कश्मीरी शॉल विक्रेता पर उत्तराखंड में लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसकी हड्डियां तक टूट गईं। उन्होंने लिखा कि यह हमला सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि भारत के अलग–अलग हिस्सों में कश्मीरियों के खिलाफ हो रही हिंसा की एक कड़ी है, जहां अपराधियों को संस्थागत संरक्षण और दंडमुक्ति मिलने का भरोसा होता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इल्तिजा मुफ्ती ने लिखा, "उत्तराखंड में इस 18 साल के कश्मीरी शॉल बेचने वाले पर लोहे की रॉड से तब तक हमला किया गया जब तक उसकी हड्डियां चूर-चूर नहीं हो गईं। यह भारत में कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा की कई घटनाओं में से एक है, जहां अपराधियों को पता है कि उन्हें सिस्टम से छूट मिलेगी। ये अब सिर्फ कुछ लोग नहीं हैं। भाजपा इन 'कुछ लोगों' को एक्टिव रूप से मेनस्ट्रीम में ला रही है, जो अब हाशिये पर नहीं हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सवाल करते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने पोस्ट में आगे कहा, "पुष्कर सिंह धामी, क्या हम आपसे कार्रवाई करने का अनुरोध कर सकते हैं?"

फिलहाल, इस मामले में स्थानीय प्रशासन या उत्तराखंड सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें