मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में खत्म हुआ नक्सलियों के भय का माहौल, मतदाताओं का उत्साह चरम पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लातेहार। झारखंड का नक्सल प्रभाविज लातेहार जिले के ग्रामीण

क्षेत्रों में इस बार मतदाताओं में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह है। अब

ग्रामीणों में नक्सलियों का भय खत्म हो गया है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने

के बाद जिन ग्रामीण इलाकों में पहले भय का माहौल रहता था, वहीं अब

मतदाताओं का उत्साह चरम पर दिख रहा है। यह नजारा लातेहार जिले के गारू,

महुआडांड़ आदि प्रखंडों के गांवों में नजर आ रहा है।

दरअसल

लातेहार जिले के ग्रामीण इलाकों में चुनाव के बाद मतदान बहिष्कार के नारे

गूंजने लगते थे। नक्सली गांव-गांव घूमकर लोगों को धमकी देते थे कि वोट देने

वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। नक्सली धमकी के कारण ग्रामीण भयभीत

रहते थे और मतदान करने से कतराते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में जिस तरह से

पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई

है, इससे नक्सलियों का प्रभाव काफी हद तक खत्म हो गया।

गारू,

महुआडांड़ आदि प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ वर्षों से ग्रामीण

वोट देने के लिए निकलने लगे थे। इस बार तो ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के बीच बनाये गये सुरक्षा

के माहौल से ग्रामीण अब काफी सुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इसी का नतीजा

है कि लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं का

उत्साह आसमान छू रहा है।

शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प

लोकसभा

चुनाव में मतदान के प्रति लोगों की जागरूकता का स्तर यह है कि जिन इलाकों

में ग्रामीण चुनाव का जिक्र तक नहीं करते थे, वहां अब जगह-जगह संकल्प सभाएं

आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प ले रहे हैं। गारू प्रखंड के

गोइंदी, साल्वे, महुआडांड़ के बॉसखरचा समेत अन्य गांवों में ग्रामीणों का

उत्साह चरम पर है। इन गांवों के ग्रामीण खुद मतदान करने का संकल्प ले रहे

हैं और अन्य ग्रामीणों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गांव में

स्थिति यह है कि किसी भी मतदाता से पूछने पर वह बताता है कि 20 मई को

लोकसभा का मतदान होना है।

ग्रामीण इलाकों में स्थित मतदान केंद्रों

की स्थिति का जायजा लेने पहुंची लातेहार डीसी गरिमा सिंह और जिले के अन्य

अधिकारी ग्रामीणों का उत्साह देख दंग रह गये। इस दौरान ग्रामीणों ने

अधिकारियों से कहा कि उनके गांव के सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का

प्रयोग करेंगे। ग्रामीणों का उत्साह देख डीसी ने भी खुशी जतायी। डीसी ने

कहा कि क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि मतदान

केंद्रों पर मतदाताओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। वहीं, सुरक्षा के

भी व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें