मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का जल्द पूरा करें आकलनः सीडीओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का जल्द पूरा करें आकलनः सीडीओ

गोपेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी चमोली डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बुधवार को आपदा से हुई क्षति के आकलन को लेकर बैठक में सभी विभागों को परिसंपत्तियों की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।सीडीओ त्रिपाठी ने वीसी के माध्यम से प्राकृतिक आपदा में हुई विभागीय परिसंपत्तियों के क्षति की आकलन से संबंधित बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का विस्तृत आकलन फोटो समेत तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को समयबद्ध उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की टीम शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। ऐसे में प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग की नष्ट हुई परिसंपत्तियों का सटीक विवरण और क्षति का आकलन पहले से तैयार रखें, जिससे टीम के समक्ष स्पष्ट जानकारी रखी जा सके।उन्होंने कहा कि समय पर और सही जानकारी उपलब्ध कराने से राहत एवं पुनर्वास की कार्रवाई में तेजी आयेगी। इससे प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता पहुंचाना आसान हो जाएगा। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी, अधिशासी अभियंता आरडब्लूडी अल्ला दिया सहित अन्य विभागाध्यक्ष वीसी से जुड़े रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें