मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा अध्यक्ष ने सैनिक आश्रितों को किया सम्मानित, बोलीं- देशभक्ति की विचारधारा के साथ आगे बढ़ें युवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण

शुक्रवार को बद्रीनाथ मार्ग पर कोटद्वार स्थित प्रेक्षागृह में जिला सैनिक

कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडाउन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर

आयो​जित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष

समेत कर्नल ओमप्रकाश व कर्नल अजय कुंवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर

कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वीर जवानों को नमन करते हुए

पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष

ने सैनिक आश्रितों संग सैनिक संगठनों के अध्यक्षों को सम्मानित किया। साथ

ही युवाओं को देशभक्ति की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेना हमारे देश का गौरव है और आज

कारगिल विजय दिवस के दिन हम उन सभी सैनिकों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि

अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में

सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर शहीद

परिवार के परिजनों को नौकरी देने का विश्वास दिलाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें