मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा अध्यक्ष ने ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के कार्यों की परखी प्रगति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सचिवालय में संसदीय

कार्य मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) योजना का

निरीक्षण किया। राष्ट्रीय ई-शासन योजना के तहत हो रहे विधानसभा सचिवालय का

सुदृढ़ीकरण व सिविल अनुरक्षण कार्यों काे भी देखा।

विधानसभा

अध्यक्ष ने मुख्य मंडप, सभागार कक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष, दलीय नेताओं के

कक्षों में हो रहे नवीनीकरण के कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित

अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपरोक्त कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर

पूर्ण किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को आगामी मानसून सत्र को

ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक दी

है।

ऋतु खंडूडी भूषण ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार

देश की सभी विधानसभाओं को ई-विधानसभा में परिवर्तित करने जा रही है।

ई-विधानसभा बनाने की योजना के रुप में प्रथम चरण का कार्य गतिमान है, जिसे

विधानसभा अध्यक्ष ने यथाशीघ्र पूर्ण करने के साथ गुणवत्ता पर ध्यान रखने के

निर्देश दिए। इस दौरान एनआईसी के उप निदेशक रतन सिंह, आईटीडीए के उप

निदेशक रमा उनियाल, कार्यकारी अधिकारी नवनीत सोनक, अपर सचिव वित्त

अरुणेंद्र चौहान आदि थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें