मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनावः त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मतगणना आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

विधानसभा चुनावः त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मतगणना आजअगरतला/शिलांग/कोहिमा, 02 मार्च । पूर्वोत्तर के तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज गुरुवार को आएंगे। चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा में सफल मतगणना के लिए सभी इंतजाम किए हैं। सुबह आठ बजे से शुरू मतगणना में पहले मतपत्रों की गिनती होगी और बाद में वोटिंग मशीनों के नतीजे देखे जाएंगे।त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर 16 फरवरी और मेघालय व नगालैंड की 59-59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था। त्रिपुरा में 87.76 प्रतिशत, मेघालय में 85.27 प्रतिशत और नगालैंड में 85.90 प्रतिशत मतदान हुआ था।मेघालय की सोहिओंग (एसटी) सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के चलते मतदान स्थगित किया गया था। वहीं, नगालैंड की आकुलुटो सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की लुमला (एसटी) सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।आयोग के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा और किसी भी बड़ी हिंसा, हमले, मतदाताओं को धमकाने की घटना को रिपोर्ट नहीं किया गया। नगालैंड के चार जिलों के चार पोलिंग बूथों पर बुधवार को दोबारा मतदान कराया गया। इसमें जुन्हेबोटो, वोखा, मोन और नॉकलक पोलिंग बूथ शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें