मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

असमः कैबिनेट की बैठक में लिए गये कई अहम निर्णय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुवाहाटी। जनता भवन (असम सचिवालय) में सोमवार देर शाम प्रदेश सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य सरकार के मंत्री जयंत मल्ल बरुवा ने कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा मंत्रिमंडल के द्वारा लिए गए निर्णयों को साझा किया।राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार, असम सरकार ने महाराष्ट्र के गांव तिवारी नामक स्थान पर जमीन खरीद कर नामघर, कॉन्फ्रेंस हॉल, गेस्ट हाउस और संग्रहालय स्थापित करने के साथ-साथ नबी मुंबई में असम कांप्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया गया।वहीं असम में राष्ट्रीय स्तर का फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में यह विश्वविद्यलाय गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) में ही चलता रहेगा। आज की कैबिनेट बैठक में नियुक्ति से वंचित रहने वाले 55 सिविल इंजीनियरों को नियुक्त देने का फैसला किया गया।इस बीच, मंत्रिमंडल ने आज असम एरियल रोपवे विधेयक 2022 लाने का फैसला किया। इस बीच मंत्रिमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे के नियमों में भी संशोधन किया। नए नियमों के मुताबिक, गांव में जिसकी 30 बीघा से कम जमीन तथा सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होगी तो उसे ईडब्ल्यूएस की सुविधा मिलेगी।वहीं नगरीय क्षेत्र में 2 बीघा से कम और 8 लाख रुपये से कम कमाई तथा शहरी इलाके में 8640 वर्गफीट जमीन, 2000 वर्ग फुट में मकान एवं 8 लाख रुपये से कम आय वाले को ईडब्ल्यूएस की सुविधा मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें