थाना प्रभारी सहित एएसआई भीम सिंह भी हुए सम्मानित
रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हाल के दिनों हुए घटना का उदभेदन करने वाले लोअर बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार व खादगढ़ा बस स्टैंड टीओपी प्रभारी भीम सिंह व चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर सहित कई लोगों को खान एसोसिएट लीगल फार्म द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सिटी डीएसपी अमित कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने हथियार के साथ कई लोगों को जेल भेजा,मटका खेल का भी खुलासा किया। भीम सिंह ने गांजा, ब्राउन शुगर,जुआ सहित फरार चल रहे आरोपियों को भी पकड़ कर जेल भेजने का काम किया।
इन घटनाओं में भेजा जेल
थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में 21नवंबर 2020 खागगढ़ा बस स्टैंड से सात पैकेट 15 केजी गांजा के साथ राउलकेला निवासी संजय पांडे गिरफ्तार,3 दिसंबर 2020 को 15 केजी गांजा के साथ तीन गिरफ्तार,4 जनवरी 20121 को हथियार और एक जिंदा गोली के साथ राजीव सिंह सहित चार गिरफ्तार, 23 फरवरी 2021 गोसनर कंपाउंड से हिंदपीढ़ी निवासी मतीउर को हथियार के साथ गिरफ्तार, 4 मार्च को लगभग 35 केजी गांजा सहित एक गिरफ्तार, 19 मार्च को इमरोज और तोकिद हथियार के साथ गिरफ्तार, दोनो को चुटिया के दरोगा सुभाषचन्द्र मुंडा पर जान मारने की नियत से गोली मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, इमरोज ने 18 मार्च को घटना को अंजाम दिया था।25 मार्च को कांटाटोली सुल्तान लेन से 12पुडि़या ब्राउन शुगर के साथ शाहिद गद्दी और अकील को गिरफ्तार किया गया, 26 मार्च को रंगदारी सहित कई मामलो में फरार रहने वाले रिंकू कुरैशी को गिरफ्तार,कलाल टोली में चल रहे मटका का उदभेदन सहित कई लोगों को जेल भेजा गया था।
इन मामलो का नहीं हुआ उदभेदन: 24 अगस्त2020 पिकप वैन एच जे10सीसी9298,8 फरवरी कांटा टोली स्थित यूनियन बैंक के नजदीक एक मकान से नगद सहित लाखों के जेवरात चोरीए,14फरवरी उसी क्षेत्र से स्वर्णा अलंकार जेवर दुकान से लाखों के जेवर की चोरी बता दे कि स्वर्णा अलंकार में पुलिस बहुत जल्द खुलासा करेगी। इसके अलावा कई मामलों का उदभेदन अभी होना बाकी है, पुलिस अपने स्तर से लगी है।





