मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की भेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने नई

दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। इस दौरान उन्होंने ओम

बिरला को पुन: लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा

अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनना ऐतिहासिक क्षण है। 17वीं

लोकसभा में उनकी अध्यक्षता में कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य हुए जिन्हें सदैव

संसदीय इतिहास भी याद रखेगा। इस कार्यकाल में भी उनके अनुभव से सदन का गौरव

उत्तरोत्तर बढ़ेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलने के साथ संसदीय

मर्यादाओं का एक नूतन अध्याय रचा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब 18वीं

लोकसभा में भी ओम बिरला की अध्यक्षता के दौरान देश को उम्मीद है कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की ओर से भारत को विकसित राष्ट्र

बनाने के लिए ऐतिहासिक कदमों को मजबूती मिलेगी। इस लोकसभा से देश के 140

करोड़ लोगों की उम्मीदें और आकांक्षाएं बहुत हैं जिन्हें पूरा करने में ओम

बिरला सक्षम होंगे ऐसा उनका अटल विश्वास है।

सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, दी बधाई

विधानसभा

अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने नई दिल्ली में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा

क्षेत्र के निर्वाचित सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की है। इस दौरान विधानसभा

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सांसद को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस दौरान

प्रदेश से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर वार्ता हुई। विधानसभा

अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से यह जानकारी साझा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें