मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अहमदाबाद में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- दोनों मिलकर लड़ रहे चुनाव, जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार 14 जून को गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इसका खामियाजा सिर्फ आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इस दौरान केजरीवाल ने बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर उपने उम्मीदवार उतारेगी। केजरीवाल की मौजूदगी में इसुदानभाई गढ़वी ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

सोमवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी पार्टी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा गुजरात की जनता अब विकास की राह पर आगे बढ़ेगी। लंबे समय से प्रदेश की जनता को विकल्प की तलाश थी, जो अब पूरी हो गई है।

यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि गुजरात के लोगों ने जिस गुजरात का सपना देखा है उसे आम आदमी पार्टी पूरा करेगी।

केजरीवाल ने उठाए कई सवाल

मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने सवाल उठाए कि दिल्ली में बिजली मुफ्त मिल सकती है तो गुजरात में क्यों नहीं?

उन्होंने गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां युवा बेरोजगार क्यों है? युवाओं को कॉलेज में एडमिशन क्यों नहीं मिल रहा? स्कूल में अच्छी शिक्षा क्यों नहीं मिल रही?

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों

की बुरा हाल है। गुजरात के व्यापारी नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि, गुजरात की राजनीति खराब है। यहां दोनों पार्टियां ( कांग्रेस-बीजेपी ) मिली हुई हैं। दोनों ने मिल कर तय कर लिया है कि साथ में चुनाव लड़ेंगे। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन

आप चीफ अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें