मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: पेंट से भरे कैंटर में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: पेंट से भरे कैंटर में लगी आग, लाखों का नुकसान

पानीपत। पानीपत की तहसील समालखा में जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह इनामल पेंट के डिब्बों से भरे एक कैंटर में अचानक आग लग गई। जिसके कारण कैंटर में लोड़ पेंट के डिब्बों ने भी आग पकड़ ली आग की लपटे दूर तक फैल गई। कैंटर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।कैंटर चालक शीलू ने बताया कि वह फरीदाबाद के होडल से पेंट का सामान लेकर करनाल जा रहा था। समालखा जीटी रोड पर मनंत ढाबे के पास पहुंचते ही गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शीलू ने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचित किया।आग इतनी तेजी से फैली कि पेंट के डिब्बे फटने लगे, जिससे आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था। जीटी रोड ट्रैफिक इंचार्ज राकेश कुंडू ने बताया कि उन्हें सुबह आगजनी की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया तथा क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क किनारे हटाया गया, ताकि यातायात बाधित न हो। कैंटर चालक शीलू ने बताया कि आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है और इस आगजनी में कैंटर के अलावा लाखों रुपए का पेंट का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें