मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : युवक से कुकर्म व रंगदारी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : युवक से कुकर्म व रंगदारी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने, जबरन बयान लिखवाने और कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने मंगलवार काे एक और सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक नगर, फतेहाबाद निवासी सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी सागर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही दबोच चुकी है।मंगलवार को थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि पीडि़त युवक की शिकायत पर यह पूरी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पीडि़त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ युवक उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए थे। वहां आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर जबरदस्ती एक कोरे कागज पर बयान लिखवाए और उस पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद आरोपी उसे एक अन्य स्थान पर ले गए, जहां उसे हथियारों के बल पर डराया-धमकाया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी और मामला रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।आरोपियों ने युवक के मन में इतना खौफ पैदा कर दिया कि पीडि़त ने डर के मारे मौके पर ही ऑनलाइन माध्यम से एक हजार रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने जाते-जाते युवक को पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस सनसनीखेज मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना शहर फतेहाबाद में बीती एक अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों व उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें