मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार

हजारीबाग। जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को इस पर संज्ञान लेते हुए हजारीबाग पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने बिना देरी किए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रस्सी से बांधकर सड़क पर पैदल चलवाते हुए थाना तक लाई। दरअसल, यह घटना बरही थाना क्षेत्र में हुई। क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एक बच्चे के पिता आलोक गुप्ता ने दूसरे बच्चे के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में 17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने हजारीबाग पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। बरही थाना पुलिस ने एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की।

एसडीपीओ बरही अजीत कुमार विमल ने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां से आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित आलोक गुप्ता को युवराज होटल के पास से गिरफ्तार किया। आलोक गुप्ता बरही थाना क्षेत्र के हरीनगर, गया रोड का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित काे रोड मार्च भी कराया। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य बच्चों के साथ हिंसा और अमानवीय व्यवहार के प्रति सख्त संदेश देना था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें