मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना पुलिस ने दुकानदार से फिरौती मांगने वाले तीन युवकों को किया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टोहाना पुलिस ने दुकानदार से फिरौती मांगने वाले तीन युवकों को किया काबू

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना में एक दुकान से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना शहर टोहाना पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप पुत्र पोखर निवासी बेगमपुर कालोनी, डांगरा रोड टोहाना, दिनेश उर्फ गिल्ली पुत्र सुभाष निवासी गीता कालोनी टोहाना व सुरज पुत्र बलवान सिंह निवासी खनौरी हाल राधा कृष्णा कालोनी, टोहाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस बारे में पुलिस ने 16 जनवरी को मुनीष कुमार निवासी पुराना मॉडल टाऊन, टोहाना की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें उससे 50 लाख की फिरौती मांगी गई है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने जांच में पाया कि जिस नंबर से दुकानदार को कॉल किया गया था, वह सूरज के पास है। सूरज के पास दो पिकअप गाडिय़ां लोन पर और उनकी पांच किश्तें बकाया हैं। इस पर सूरज ने दिनेश व संदीप के साथ योजना बनाई और तीनों ने योजनानुसार मुनीष को फोन कर फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी। फोन करने के बाद तीनों युवकों ने प्रयोग की गई सिम को जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश तेज की और तीनों युवकों को काबू कर इनके पास से प्रयोग किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें