मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : लाखाें की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : लाखाें की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। साइबर ठगों द्वारा नेचुरल सिटी गैस के नाम पर 18.50 लाख की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान अपुर्व मिश्रा पुत्र अजय मिश्रा निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। शनिवार को थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि शिकायतकर्ता अभिमन्यु पुत्र मखनलाल निवासी रत्ताखेड़ा, जिला फतेहाबाद, द्वारा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नेचुरल सिटी गैस नामक फर्म द्वारा औद्योगिक तेल की सप्लाई के नाम पर 18 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में 10 जून को धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अपुर्व मिश्रा को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें