दीपावली में महिलाओ ने आनलाइन पूजन सामग्री की व्यवस्थाः उप महापौर
रांची : हमारे प्राचीन एवं सांस्कृतिक पूजा को सरल बनाने के लिए महिलाओं की टीम(नेहा विजय, आस्था विजय, गरिमा विजय और निहारिका ऑर्या) ने कल्पवृक्ष एंटरप्राइजेज कि नींव रखी है। कल्पवृक्ष एंटरप्राइजेज के ब्रांड, पुजाउत्सव, के अन्तर्गत पूजा की सामग्री पूरे भारत के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।अभी दीपावली के लिए पूजा सामग्री के एक बॉक्स का नर्मिाण किया गया है, जिसमें पूजा से संबंधित उच्च गुणवत्ता की सारी सामग्रियां एकत्रित की गई है। रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने इसका शुभारंभ किया। महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दी ।उनके अनुसार इस करोना के संकट के बीच ऐसे कार्य से सभी को लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर प्रथम पूर्व विधि मंत्री रामजीलाल सारदा, पूर्व पीपी विजिलेंस श्रीगोवन्दि प्रसाद विजयवर्गीय, शिवमंदिर न्यास समिति के सचिव हरि प्रसाद विजय, बी जे एम के अध्यक्ष एवं वश्वि ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, वास्तूशास्त्री विमलेश सिंह, सरदार अशोक सिंह कोषाध्यक्ष शिशू सदन डोरंडा ,बी के विजय, सचिव विजयवर्गीय सभा रांची कृष्ण कुमार पिलानिया अध्यक्ष में मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण रोहित शारदा अध्यक्ष झारखण्ड प्रान्त मारवाड़ी युवा मंच श्याम लाल विजय, एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सभी ने महिलाओं के इस प्रयास का सराहना किया।





