मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

पंचतत्व में विलीन हुआ कैथल का जवान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंचतत्व में विलीन हुआ कैथल का जवान

चंडीगढ़,। जम्मू-कश्मीर में तैनात कैथल के जवान का बुधवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। डयूटी के दौरान जवान की तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए दिल्ली केअस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार काे इलाज के दाैरान उसकी मौत हाे गई थी।कैथल के गांव करोड़ा निवासी गुरमीत सिंह श्रीनगर में 20वीं बटालियन ग्रेनेडियर रेजिमेंट में तैनात थे। लगभग तीन महीने पहले वह छुट्टी काट कर लौटे थे। ड्यूटी के दौरान कल उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दाैरान उनकी माैत हाे गई। गुरमीत के निधन के बाद बुधवार को उनका शव कैथल के पुंडरी स्थित करोड़ा गांव में लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। गुरमीत की अभी शादी नहीं हुई थी। गुरमीत के पिता राजा राम के अनुसार बीमारी के दौरान परिवार उनके साथ ही था।गुरमीत के परिवार में माता-पिता और 2 भाई बहन हैं। बड़े भाई मनदीप और बहन सुनीता की शादी हो चुकी है। गुरमीत 12वीं पास करने के बाद वर्ष 2017 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हो गया था। करीब एक माह की छुट्टी काटने के बाद फरवरी में वह डयूटी पर लौटे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें