मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में जुटे सेना के गोताखोर, बीईजी रुड़की निभा रहा अहम भूमिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में जुटे सेना के गोताखोर, बीईजी रुड़की निभा रहा अहम भूमिका

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आपदा राहत एवं बचाव के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में बीईजी (बंगाल इंजीनियर ग्रुप) रुड़की के प्रशिक्षित सेना के गोताखोर संवेदनशील घाटों पर 24 घंटे तैनात हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी व कांवड़ कंट्रोल रूम प्रभारी मीरा रावत के समन्वय में बीईजी रुड़की की दो टीमें लगातार राहत व बचाव कार्य के लिए मुस्तैद हैं। एक टीम हरिद्वार के हाथी पुल क्षेत्र में जबकि दूसरी टीम रुड़की के सोलानी पार्क के निकट तैनात की गई।

गंगा के तेज बहाव और कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए सेना के प्रशिक्षित गोताखोर हर समय सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। उनकी तत्परता और अनुशासित कार्यशैली से हजारों श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में गंगा स्नान और गंगाजल भर पा रहे हैं।

राहत एवं बचाव टीम का नेतृत्व सूबेदार कुलविंदर सिंह कर रहे हैं। उनकी टीम कांवड़ एवं आपदा कंट्रोल रूम के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस और सेना के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया गया है, जिससे कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रभावी प्रयास लगातार जारी हैं।

बीईजी रुड़की के सेना के गोताखोरों की निस्वार्थ सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा इस महापर्व में मानवता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है। गंगा घाटों पर उनकी सतत मौजूदगी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और भरोसे का मजबूत आधार बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें