मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 5 विदेशी पिस्तौल और 9 मैगजीन बरामद, 2 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 5 विदेशी पिस्तौल और 9 मैगजीन बरामद, 2 गिरफ्तार

पंजाब। पंजाब में फाजिल्का पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े सीमा पर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे।

पुलिस ने विदेशी संचालकों द्वारा समर्थित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच विदेशी पिस्तौल और 9 मैगजीन बरामद की हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार पंजाब में आपराधिक गिरोहों द्वारा इस्तेमाल के लिए एक विदेशी संस्था के माध्यम से पाकिस्तान से मंगवाए जा रहे थे।

आरोपी सुरिंदर सिंह और गुरप्रीत अपने विदेशी संचालकों की मदद से आपराधिक समूहों तक ये हथियार पहुंचाता था। पुलिस थाना सदर फाजिल्का में शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अब इनके पूरे गिरोह की तलाश में जुट गई है। पुलिस की तरफ से लगातार पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए सीमा पार इस तरह की कार्रवाई की जाती रहती है।

पंजाब पुलिस ने 12 सितंबर को भी पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया था कि फाजिल्का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 पिस्तौल, 1,847 कारतूस और 42 मैगजीन बरामद की थीं। यह खेप पाकिस्तान से सीमा पार तस्करी कर पंजाब लाई गई थी और इसे आगे विभिन्न गिरोहों और अपराधियों तक पहुंचाने की साजिश थी।

बीएसएफ और एसएसओसी ने फाजिल्का जिले के महार खीवा मानसा गांव के पास रात में एक रणनीतिक घेराबंदी की थी, जहां उन्होंने कई घंटों की कड़ी निगरानी के बाद संदिग्ध गतिविधि को देखा और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से एक बोरे में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए थे।

इसके बाद, एजेंसियों ने उसी गांव से आरोपी के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी फाजिल्का के गांव तेजा रोहेला और गांव महार जमशेर के निवासी थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें