मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के अमृतसर में हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब के अमृतसर में हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की इंटेलिजेंस के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने एक संगठित हथियार और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा और हवाला की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कुल 10 अत्याधुनिक हथियार जब्त किए हैं, जिनमें 3 पीएक्स-5 (.30 बोर), 3 ग्लॉक (9 एमएम), 1 बरेटा (9 एमएम), और 3 अन्य .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं।

इसके साथ ही, 2.5 लाख की हवाला राशि भी बरामद की गई है। डीजीपी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "इंटेलिजेंस के आधार पर एक ऑपरेशन में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों और हवाला के एक संगठित नेटवर्क को ध्वस्त किया और सीमा पार अवैध हथियार सप्लाई में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 10 अत्याधुनिक हथियार और हवाला के 2.5 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी राज्य में शांति और सद्भाव बिगाड़ने के इरादे से सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे और उनसे अवैध हथियार मंगाते और उन्हें सप्लाई करते थे।"

उन्होंने आगे बताया कि अमृतसर के गेट हकीमा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और सीमा पार कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने पंजाब की सुरक्षा के लिए नार्को-टेरर और संगठित अपराध के नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराया है।

इससे पहले, एक अन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए 17 सितंबर को पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था।

दरअसल, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने वडाली, छेहरटा से यासिन मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.122 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी।

प्रारंभिक जांच से पता चला था कि यह सिंडिकेट मोगा निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा द्वारा संचालित किया जा रहा था। वह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था और उनके दिशा-निर्देशों पर हेरोइन की सप्लाई पंजाब के मल्लवा क्षेत्र में कर रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें