आनेवाली सदी भारत की होनी चाहिए: अर्जुन मुंडा
खूंटी, खूंटी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय
मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आने वाली सदी भारत की होनी चाहिए। इसके लिए
नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है और यह तभी संभव है
जब आप लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देंगे। अर्जुन मुंडा सोमवार को कर्रा
प्रखंड के लापा और उड़ीकेल गांव में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे
थे।
मुंडा ने कहा कि 60 वर्षों तक देश में शासन करने वालों ने
गांवों के विकास को अवरुद्ध करके रखा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए हमें
परंपरा और परिवर्तन को साथ लेकर चलना होगा। विकसित भारत के लिए हमें विकास
मं गतिशीलता लानी होगी। एक ओर हम ऑर्गेनिक फूड की बात करते हैं और गोबर से
दूर होते जा रह हैं। विकास के लिए समयबद्ध काम होना चाहिए। घड़ी के बंद होने
से समय नहीं रुकता।
भुईहरी जमीन को हड़पने वाले आदिवासियों का विकास क्या करेंगे
राज्य
सरकार पर हमला करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भुईहरी की जमीन को हड़पने
वाले न आदिवासियों का विकास करेंगे और न उनकी रक्षा। उन्होंने कहा कि
आदिवासियों की जमीन को दलालों को देने के लिए ही इस सरकार ने सीएनटी एक्ट
में बदलाव का भी प्रयास किया। तत्कालीन मंत्री मथुरा महतो के पास सीएनटी
में संशोधन वाली फाइल अब भी पड़ी है। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने
आदिवासियों खासकर खूंटी को काफी सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के पहले भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू कोई प्रधानमंत्री
नहीं गया था। द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने उलिहातू जाकर
धरती आबा को नमन किया।
मुंडा ने लोगों का आह्वान किया कि 13 मई को
होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कोई भाजपा के पक्ष में वोट देकर नरेन्द्र
मोदी का प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। भाजपा नेता ब्रजेंद्र हमेरोम
ने अतिथियों का स्वागत किया।
नेत्रहीन मांदर वादक से प्रभावित हुए अर्जुन मुंडा
उड़ीकेल
गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान गांव के ही नेत्रहीन मांदर
वादक सूरदास मुंडा की प्रतिभा से अर्जुन मुंडा काफी प्रभावित नजर आये।
उन्होंने सूरदास से हाथ मिलाया और कुछ दूर उसका हाथ पकड़कर साथ लेते गये।
इस
मौके पर शिवशंकर मिश्रा, दिलीप शर्मा, तोरपा विधानसभा प्रभारी अरुण चंद्र
गुप्ता, विष्णु सोनी, राजेन मुंडा, जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईंद, मंडल
अध्यक्ष रामध्यान सिंह, सुधीर सिंह, मोहनलाल पाठक, अश्विनी शर्मा, बिट्टू
शर्मा, मनोज मिश्रा, जगरनाथ साहू, कृष्णा हेमरोम, महादेव गोप, रावण गोप,
महावीर गोप, सीमा देवी, प्रीति देवी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता
और ग्रामीण उपस्थित थे।





