ट्रेड लाइसेंस बनाने अथवा नवीकरण हेतु क्षेत्रवार कैंप का आयोजन
रांची। व्यवसायियों की कठिनाईयों को देखते हुए फेडरेशन चैंबर और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में नया ट्रेड लाईसेंस बनाने तथा लाइसेंस रिन्यूअल हेतु क्षेत्रवार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप की शुरूआत रविवार, दिनांक 14 फरवरी को चैंबर भवन से की जा रही है। चैंबर भवन में यह कैंप सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक संचालित होगा। उक्त जानकारी चैंबर के सीविक एमीनिटी (आरएमसी) उप समिति चेयरमेन अमित शर्मा ने देते हुए व्यवसायियों से अधिकाधिक संख्या में कैंप का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नया ट्रेड लाइसेंस बनाने एवं नवीकरण हेतु संबंधित दस्तावेज यथा-रेंट एग्रीमेंट, इलेक्ट्रिसिटी बिल, आधार कार्ड या पैन कार्ड, अपडेट होल्डिंग की रसीद साथ लायें। लाइसेंस में सुधार हेतु पहचान पत्र, एफिडेविट या नाॅन ज्यूडिशियल स्टांप, लाइसेंस काॅपी को साथ में लाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवसायी आसानीपूर्वक अपना लाईसेंस बना सकें अथवा नवीकरण करा सकें, इस हेतु झारखण्ड चैंबर ऑफ काॅमर्स द्वारा इस क्षेत्रवार कैंप का आयोजन कराया जा रहा है।





