मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

गोलज्यू से न्याय की गुहार : भाजपा प्रत्याशी ने लगाया कांग्रेस पर सदस्यों के अपहरण का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोलज्यू से न्याय की गुहार : भाजपा प्रत्याशी ने लगाया कांग्रेस पर सदस्यों के अपहरण का आरोप

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले सरोवर नगरी में सियासी संग्राम और तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बाद अब भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा देवी दर्मवाल ने भी न्याय देवता गोलज्यू महाराज से न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपा देवी ने घोड़ाखाल मंदिर में प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन सिंह नेगी व अन्य कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को अगवा कर लिया और उनके प्रमाणपत्र छीन लिये।

उन्होंने गोलज्यू को साक्षी मानते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व उनके समर्थक सदस्य उनके साथ भोजन कर रहे थे, लेकिन अगले दिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया और उनके फोन स्विच ऑफ मिले। बाद में जानकारी मिली कि कांग्रेस समर्थित लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर कहीं छिपा दिया है।

दीपा देवी ने लिखा है कि गोलज्यू महाराज और उच्च न्यायालय से उन्हें न्याय की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि जिन सदस्यों को अगवा किया गया है, उनके परिवार सुरक्षित और सुखी रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें