मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक भगत ने दी धरने की चेतावनी, अफसरों से हैं नाराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधायक भगत ने दी धरने की चेतावनी, अफसरों से हैं नाराज

हल्द्वानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक बंशीधर भगत ने अफसरों की कार्यप्रणाली से नाराज़ होकर धरने की चेतावनी दी है।कालाढूंगी में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर उस वक्त रणभूमि बन गई जब जनता ने सड़कों, पेयजल और विकास कार्यों की लापरवाही को लेकर गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी, भगत का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने विभागीय इंजीनियरों की तरफ उंगली उठाते हुए बोले “मैं तुम्हारे खिलाफ धरने पर बैठूंगा, और जब तक अधिकासरियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना दूंगा।विधायक का ये ऐलान सुनते ही बैठक कक्ष में सन्नाटा पसर गया। अफसर बगलें झांकने लगे और कुछ नोटबुक में बातें दर्ज करने का दिखावा करते रहे। भगत ने कहा कि बजट है, योजनाएं भी हैं, लेकिन काम सिर्फ फाइलों में चल रहा है। जनता की परेशानियां सुनने वाला कोई नहीं। अधिकारी जनहित के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से जनहित के कार्य पूरे करने होंगे।शिविर में सिंचाई विभाग, जल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे, लेकिन किसी के पास ठोस जवाब नहीं था।विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल लीकेज, जर्जर सड़कें और अधूरे निर्माण कार्य जनता की नाराज़गी का कारण बन रहे हैं। राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि भगत का यह तेवर सरकार की अंदरूनी खींचतान की झलक भी देता है। क्योंकि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी ही सरकार के अफसरों पर निशाना साधा हो।कुछ महीने पहले उन्होंने हल्द्वानी कोतवाली के बाहर पुलिस के खिलाफ धरना दिया था, लेकिन अगले ही दिन सुर बदलते हुए नैनीताल पुलिस की जमकर तारीफ कर डाली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें