मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद की मुंबई बड़ोदरा हाईवे के अलावा जेवर एयरपोर्ट से होगी सीधी कनेक्टिीविटी: मूलचंद शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद की मुंबई बड़ोदरा हाईवे के अलावा जेवर एयरपोर्ट से होगी सीधी कनेक्टिीविटी: मूलचंद शर्माकैबिनेट मंत्री ने कहा- बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लबगढ को एलिवेटिट की सौगातफरीदाबाद, 26 फरवरी । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद की मुंबई बड़ोदरा हाईवे के अलावा नोएडा से सीधे रोड जरिये तथा जेवर एयरपोर्ट से सीधी क्नैक्टीविटी होगी। वहीं बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लबगढ को एलिवेटिट की सौगात देने का एतिहासिक विकास कार्य किया है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और देश हित में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता समय समय पर मंथन करने के लिए एकत्रित होते है। उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तर पर कार्यकारणी की बैठके आयोजित की जा रही हैं। मूलचंद शर्मा ने रविवार को बल्लबगढ़ की सुभाष कालोनी में आयोजित आदर्श नगर मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही।उन्होंने कहा की आज प्रदेश में सडक़ो का जाल बिछाया गया है। वहीं फरीदाबाद के लिए मुंबई बड़ोदरा हाईवे के अलावा नोएडा से सीधे रोड, जेवर एयरपोर्ट के लिए हाईवे का निर्माण जल्द पूरा होने जा रहा है। सरकार की इन बड़े योजनाओं से आम लोगो को लाभ मिलेगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की बल्लबगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहर लाल ने मोहना रोड पर एलिवेटिड रोड बनाने के लिए 215 करोड़ की धनराशि जारी की है। जो बल्लबगढ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया की जल्द ही बल्लबगढ़ के सचिवालय, महिला कॉलेज का लोकार्पण किया जायेगा और मोहना पुल एलिवेटिड पुल और बल्लबगढ़ सोहना पुल को डबल करने का भी जल्द मुहूर्त किया जाएगा। प्रदेश के परिवहन और उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा की आने वाले समय में सेक्टर- 23 में बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास करीब 5 एकड़ से जायदा जमीन पर एक नए कालेज का निर्माण कराएंगे। ताकि बल्लबगढ़ की लाखो की आबादी के बीच यहां के बच्चो को उच्च शिक्षा मिल सके।प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ़ का बस अड्डा अब नया बस पोर्ट बनेगा। जो आधुनिक सभी सुविधाओं से युक्त होगा। इसके बाद प्रदेश के परिवहन एवम् उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने महाविद्यालय 24 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीक्षांत समारोह में पहुंचने पर उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं वाईएमसीए यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के वाइस चांसलर एसके तोमर ने की कार्यक्रम अध्यक्षता की। कालेज प्रिंसिपल श्रीमति सविता भगत ने सभी अतिथियों का बुक्का देकर स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें