मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस चौकी के पास असामाजिक तत्वों ने जलायीं दो बाइकें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस चौकी के पास असामाजिक तत्वों ने जलायीं दो बाइकें

नैनीताल। नगर के मल्लीताल में शुक्रवार को दो दोपहिया वाहनों को अज्ञात लोगों ने जला दिया। जानकारी के अनुसार, नगर के मल्लीताल में पुलिस चौकी के सामने, रिक्शा स्टैंड के पीछे की ओर लोग अपने दोपहिया वाहन खड़े करते हैं। यहां शुक्रवार सुबह एक प्रतिष्ठान के सामने खड़ी की गयी एक मोटरसाइकिल को लेकर काम पर निकलने के लिये जब एक मोटर साइकिल स्वामी पहुंचा तो अपनी मोटर साइकिल को जली देख स्तब्ध रह गया। पास में खड़ी एक अन्य मोटर साइकिल भी जली हुई थी। घटना की सूचना पुलिस कोतवाली को भी दे दी गयी है। नगर कोतवाल अरविंद मलिक ने कहा कि इस घटना के दाेषी का पता लगाया जा रहा है।सर्दियों में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएंसर्दियों के मौसम में पिछले वर्ष यहीं परंपरागत कुमाउंनी तरीके से नये बने रिक्शा स्टैंड में रात्रि में सोने वाले लोगों के द्वारा आग जलाने की घटना सामने आयी थी। इसके अलावा भी जब स्थानीय लोग अन्यत्र शीतकालीन प्रवास पर चले जाते हैं, नगर में असामाजिक तत्वों के द्वारा चोरी किये जाने व सर्दियों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने और इस कारण अपराध बढ़ने जैसी घटनाएं भी बढ़ जाती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें