मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते तीन पुलिसकर्मी पकड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते तीन पुलिसकर्मी पकड़े

फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए एक एएसआई और दो हवलदारों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एएसआई संजय इंचार्ज जबकि सिपाही खालिद और फारूक शामिल हैं। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अपने घर के नीचे कबाड़ी का व्यापार करता है। उसने घर के नीचे ही दुकान खोली हुई है। शिकायत में उसने बताया है कि एक सिंतबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 के कुछ लोग सादा कपड़ों में दुकान पर पहुंचे और उसके पिताजी से कहने लगे कि तुम्हारी दुकान पर चोरी का माल बेचा व खरीदा जाता है। उन्होंने एक चोर को पकड़ रखा है जिसके बाद वो उसके पिताजी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गए, जिसके बाद वह अपने जानकार के साथ क्राइम ब्रांच 65 पहुंचा। जहां पर इंचार्ज संजय और सिपाही खालिद , फारूक ने उसके पिताजी के ऊपर चोरी का केस ना बनाने की बात कहकर एक लाख रूपए की रिश्वत की जानकारी दी। जब उनसे कहा गया कि उसके पास इतने पैसे नही है तो उन्होंने 25 हजार रूपए लाने की मांग की। जिसके बाद वह वहां से वापस आ गए। जिसके बाद वह वहां से वापस आ गए और पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम फरीदाबाद को दी। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर पीडि़त को पैसे देकर भेज दिया और तीनों पुलिस कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पुलिस कर्मचारियों के पास से रिश्वत के नोट भी बरामद कर लिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें