मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, कुमाऊं विवि के कुलपति बनने के साथ मिला ‘भारत गौरव पुरस्कार 2026’

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नवनियुक्त एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति प्रो.

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन47 बार पढ़ा गया
प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, कुमाऊं विवि के कुलपति बनने के साथ मिला ‘भारत गौरव पुरस्कार 2026’

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नवनियुक्त एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट को शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्यों के लिए गत 31 अगस्त 2026 को देहरादून में प्रतिष्ठित ‘भारत गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। बताया गया है कि प्रो. बिष्ट उत्तराखंड में कुलपति के रूप में ‘भारत गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति बने हैं।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व संभालने के बाद विश्वविद्यालय परिवार में उनके सम्मान को लेकर विशेष उत्साह है। ‘भारत गौरव पुरस्कार’ के रूप में मिली यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के रूप में रेखांकित करती है। सम्मान मिलने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने प्रो. बिष्ट को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दोनों विश्वविद्यालयों के साथ पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रो. बिष्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को शिक्षा, शोध तथा उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें