मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी पर एक और फिल्म: अयोध्या में होगी शूटिंग, कैप्टन राज माथुर निभाएंगे प्रधानमंत्री का किरदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या में फिल्मी रामलीला का सफल आयोजन करने वाली टीम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर 'इंडिया इन माय वैन्स”नाम से फिल्म शूट करेगी। इसकी जानकारी अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला के आयोजक सुभाष मलिक बाबी ने दी।

उन्होंने बताया कि वे इसे खुद प्रोड्यूस व डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से 27 सालों से जुड़े बाबी ने पहले भी कई फिल्मों का निर्माण किया है।

उन्होंने बताया कि मोदी पर बनने वाली फिल्म में कहानी 2014 से शुरू होगी। इसका 29 मार्च को शुभ मुहूर्त तय किया गया है। इस फिल्म में मोदी की भूमिका कैप्टन राज माथुर निभा रहे हैं।

अन्य भूमिकाओं मे सुरेंद्र पाल, रजा मुराद, बिंदु दारा सिंह, शहबाज खान व असरानी के साथ कई बड़े स्टार दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में की जाएगी। यूपी, हरियाणा व पंजाब में भी इसकी शूटिंग होगी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म छह महीने में सिनेमाघरों में नजर आएगी।

बता दें कि इसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म बन चुकी है। जिसमें अभिनेता विवेक ओबेराय ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें