मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप का ब्रेक फेल होने से आपस में टकराए चार वाहन, चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिकअप का ब्रेक फेल होने से आपस में टकराए चार वाहन, चालक की मौत

देहरादून। आशारोड़ी में चेकपोस्ट के पास बुधवार की रात एक पिकअप वाहन का अचानक ब्रेक जाम होने से पीछे से आ रहे कंटेनर समेत चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पुत्र समेत अन्य चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया।दरअसल, सहारनपुर के बनगड़ी निवासी सुखदेव सिंह पिकअप वाहन पर सफेद कडू (कच्चा पेठा) लाद कर अपने पुत्र सुधांशु के साथ देहरादून आ रहा था। बुधवार की देर रात आशारोड़ी पहुंचते ही चेकपोस्ट के पास अचानक उसके वाहन पिकअप का ब्रेक जाम हो गया। पिकअप वाहन के अचानक रुकने से पीछे से आ रहे ट्रक और कार आपस में टकरा गए। इसी बीच देहरादून की तरफ आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर भी सभी को टक्कर मारते हुए पिकअप से जा टकराया। इससे पिकअप और ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गया। हादसे में पिकअप चालक सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई और बगल में बैठा उसका पुत्र सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कंटेनर के बैरियर से टकराने के कारण वहां खड़े जीएसटी विभाग के कर्मचारी सुमन दास और नवीन मेहर के साथ एक पीआरडी जवान भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सुखदेव के शव को पिकअप से बाहर निकाला। हादसे के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। क्षेत्रवासियों ने चेकपोस्ट पर लगाए गए बैरियर को भी हादसे का कारण बताया। जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वक्त वहां पर अधिकारी नहीं थे। ऐसे में कोई चेकिंग नहीं चल रही थी और न ही किसी वाहन को रोका गया। कुछ कर्मचारी चेकपोस्ट पर तैनात थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें