मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

सिल्क्यारा टनल में फिर हादसा, निर्माण कार्य के दौरान श्रमिक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिल्क्यारा टनल में फिर हादसा, निर्माण कार्य के दौरान श्रमिक की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड),। उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुए हादसे में जानी नुकसान होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हादसे के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। श्रमिक के शव को बाहर निकाल लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां भी की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार, टनल निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। पीड़ित परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटना पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम को मौके पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत जायजा लेने, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच करने तथा कार्यदायी संस्था द्वारा अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएं। साथ ही टनल के भीतर कार्यरत अन्य श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें