मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की घोषित

नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये गये। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित दीपा देवी धर्मवाल एक मत से विजयी घोषित की गयीं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर बराबरी की स्थिति बनने पर लॉटरी के माध्यम से कांग्रेस समर्थित देवकी बिष्ट को विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने दोनों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 14 अगस्त को हुए मतदान में भाजपा समर्थित 12 और कांग्रेस समर्थित 10 सदस्यों ने मतदान किया था। मतगणना 15 अगस्त की तड़के पूरी कर मतपत्रों को सीलबंद कर जिला कोषागार में सुरक्षित रखा गया था। बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रत्याशियों को बुलाया गया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपस्थित रहे। इसके बाद एक घंटे इंतजार के उपरांत भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी में सीलबंद लिफाफे खोले गये और परिणाम घोषित किये गये।

घोषणा में बताया गया कि अध्यक्ष पद पर दीपा धर्मवाल को 11 और कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को 10-10 मत मिलने पर लॉटरी से कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को विजयी घोषित किया गया। माना जा रहा है कि भाजपा के 12 में से एक मत अवैध हो गया तथा एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की।

गौरतलब है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा धर्मवाल निवर्तमान उपाध्यक्ष आनंद सिंह धर्मवाल की धर्मपत्नी हैं, जबकि उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट निवर्तमान अध्यक्ष बेला तोलिया की बड़ी बहन हैं। उल्लेखनीय है कि बेला तोलिया भाजपा से अध्यक्ष बनी थीं और उनकी बहन देवकी कांग्रेस से उपाध्यक्ष बनी हैं।

इससे पूर्व संभावित अशांति की आशंका को देखते हुए परगना मजिस्ट्रेट नवाजिश खलीक ने जिला मुख्यालय स्थित कोषागार के 500 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।

अपनी जीत पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्म्वाल ने कहा कि उनकी जीत न केवल उनकी वरन सभी 27 जिला पंचायत सदस्यों की जीत है। वह सभी के सहयोग से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पानी व सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिये कार्य करेंगी। उन्होंने अपनी जीत का क्षेत्र पूरी भारतीय जनता पार्टी को भी दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें