मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी मोटरसाइकिल, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी मोटरसाइकिल, दो की मौत

पलामू। डालटनगंज- रांची मुख्य पथ पर सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में नेशनल हाईवे 75 की पुलिया से अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल के गिर जाने से उसके चालक और साथ बैठे एक युवक की मौत हो गई।दोनों युवक सतबरवा हाट बाजार से अपने घर जा रहे थे। दोनों के शवका पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।मृत युवकों की पहचान सरजा पंचायत के होटाई गांव के राजबली भुइयां (28 ) और झाबर पंचायत के पीडिया गांव के रूपदेव उरांव (28 ) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम राजबली और रूपदेव एक मोटरसाइकिल (जेएच 03ए 4770) से अपने-अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ताबर गांव में पहुंचे, उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे की पुलिया से नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों जख्मी को उठाकर इलाज के लिए तुंबागड़ा नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजबली को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं रूपदेव को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने में रास्ते में दुबियाखाड़ा के पास उसकी मौत हो गई। हालांकि इसके बाद भी रूपदेव को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने गुरुवार को दोनों युवकों की पहचान करते हुए बताया कि बाइक को जब्त करके थाना ले आया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।इधर, सरजा पंचायत के पूर्व मुखिया पति सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार राजबली भुइयां के दाह संस्कार में शामिल हुए। यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सरकारी लाभ भी दिलवाने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें