मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

गुस्से में युवक ने कुल्हाड़ी मारकर चार परिजनों को उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सीवान : बिहार के सीवान में एक शख्स ने अपने ही परिवार के लोगों पर हमला कर दिया. आरोपी शख्स ने धारदार हथियार से काटकर एक पुत्री और तीन पुत्रों समेत चार लोगों की हत्या कर दी. उसकी पत्नी और एक पुत्री गंभीर रूप से घायल है. घटना सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव की है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सभी को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस घटना में जख्मी होकर भी जीवित बचे एक पुत्री और पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. एक साथ चार लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आरोपी अवधेश चौधरी ने अपनी पुत्री ज्योति कुमारी, पुत्र अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार और भोला कुमार को मौत के घाट उतार दिया. उसकी बेटी अंजलि कुमारी और पत्नी रीता देवी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है. घटना के आरोपी ने बताया कि वो कहीं बाहर से घूम कर आया था और इसी दौरान उसके मन में कुछ ऐसा हुआ कि उसने कुल्हाड़ी उठा ली.

कुल्हाड़ी उठाने के बाद उसने अपने घर परिवार के लोगों को निशाना बनाया और कुल्हाड़ी से ही वार करने लगा. इस घटना में उसने अपने चार बच्चों की हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के बाद मैंने सीवान के डीएम और थाना को फोन लगाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद पुलिस का गश्ती दल अचानक मेरे घर आया और मुझे पकड़ ले गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं लग सका है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें