मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: किसान छात्र एकता संगठन व एनएसयूआई ने मिलकर फूंका सफीदों विधायक का पुतला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद: किसान छात्र एकता संगठन व एनएसयूआई ने मिलकर फूंका सफीदों विधायक का पुतला

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को किसान छात्र एकता संगठन और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम का पुतला फूंका। दोनों संगठनों के नेता सुमित लाठर और जयदीप सिंधु ने नारेबाजी करते हुए विधायक के हालिया विवादित बयान और समाज के प्रति की गई असंवेदनशील टिप्पणियों पर रोष व्यक्त किया।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर ने कहा कि सफीदों विधायक अपनी सीमाओं को लगातार लांघ रहे हैं। समाज को गाली देने वाले और सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन करने वाले नेताओं को हरियाणा की किसी भी यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। छात्रों और युवाओं की गरिमा पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने इस बयानबाज़ी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिस नेता में समाज और युवाओं के प्रति सम्मान की भावना नहीं है, वह सार्वजनिक जीवन के योग्य नहीं। ऐसी सोच लोकतंत्र को कमजोर करती है और युवा शक्ति इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीकों से देगी। दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से चेताया कि यदि विधायक रामकुमार गौतम द्वारा समाज के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों पर सार्वजनिक माफी नही मांगी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा राज्यभर की यूनिवर्सिटियों में इसका व्यापक विरोध होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें