मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका में ई-रिक्शा चालक की हत्या पर फूटा गुस्सा, शव के साथ ग्रामीणों ने एनएच पर लगाया जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुमका में ई-रिक्शा चालक की हत्या पर फूटा गुस्सा, शव के साथ ग्रामीणों ने एनएच पर लगाया जाम

दुमका। झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर सोमवार को एक ई-रिक्शा चालक की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-114 ए (दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग) को जाम कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

सड़क जाम के कारण यात्री बसों और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे घंटों यातायात ठप रहा। घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शिमला ढाका गांव की है। गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था।

रविवार को एक पक्ष के कुछ लोग ई-रिक्शा चालक सफारुद्दीन मियां के वाहन से शिकारीपाड़ा थाना जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में ई-रिक्शा को रोक लिया और चालक पर एक पक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उससे विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लात-घूंसे व लाठी से सफारुद्दीन मियां की बेरहमी से पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल सफारुद्दीन मियां को पहले शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए वर्धमान रेफर किया गया।

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को जब मृतक का शव गांव पहुंचा, तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मृतक के रिश्तेदार मोइन अंसारी ने बताया कि सफारुद्दीन मियां परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनकी छह बेटियां हैं।

उनकी मौत से परिवार के सामने गंभीर आजीविका संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने करीम मियां, कोबाद मियां, जलील अंसारी, अब्दुल मियां, रमजान अंसारी और बशीर मियां पर हत्या का आरोप लगाया है।

सड़क जाम की सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें