मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी ने एक को कुचला, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाथी ने एक को कुचला, मौत

हजारीबाग। हजारीबाग जिले में गत तीन दिनों में हाथी ने यहां दो लोगों की जान ले ली है। शुक्रवार के अहले सुबह कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के बनहा गांव में एक शख्स को हाथी ने कुचल कर मार डाला। मृतक की पहचान किसान गणेश गोप के रूप में की गई है।वहीं, दारू रेंज के चुटियारो गांव में बुधवार देर रात करीब 11 बजे झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने टमाटर के खेत में सो रहे किसान आदित्य राणा को कुचलकर मार डाला था। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हुई थी।इधर, ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है। वन विभाग को इसकी जानकारी कई बार दी जा चुकी थी, लेकिन हाथियों को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों के अनुसार, सुबह घना कोहरा था और गणेश गोप तालाब के पास गए हुए थे। तभी अचानक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने और वन विभाग की सक्रियता बढ़ाने की अपील की गई है।हजारीबाग प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी सतेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को दाह संस्कार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम सक्रिय है और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के करीब न जाने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें