मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में पुलिस ने 5 किलो हेरोइन के साथ सप्लायर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर में पुलिस ने 5 किलो हेरोइन के साथ सप्लायर को किया गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अमृतसर में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस अभियान में ड्रग किंगपिन राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि राजपाल सिंह पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में था।

वह डेरा बाबा नानक सेक्टर के जरिए ड्रग्स की खेप भारत में मंगवाता था।

भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी नशा तस्करी से जुड़े कई मामलों में वांछित था और मकबूलपुरा थाना और बटाला के मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि इससे पहले एक आरोपी लक्की से 3 किलो 154 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी जांच के दौरान ही राजपाल सिंह का नाम सामने आया।

जांच में सामने आया है कि राजपाल सिंह पिछले चार से पांच महीनों से सक्रिय था और सीमा पार से कई बार बड़ी-बड़ी खेपें प्राप्त कर चुका था।

वह इन नशीले पदार्थों को झोलों और कपड़ों के बैगों में छिपाकर जालंधर, लुधियाना सहित अन्य शहरों में सप्लाई करता था।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस केस में एक अन्य स्थानीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान कई नए नाम और संपर्क सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होंगी।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले को “बड़ा नार्को कार्टेल” मानकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि ये नशीले पदार्थ पाकिस्तान से कैसे लाए जा रहे थे, भारत में किन-किन रूट्स से पहुंचाए गए और किन लोगों तक सप्लाई की गई।

उन्होंने कहा कि हम इस नेटवर्क की पूरी चेन को तोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। सीमा पार ड्रग्स की आपूर्ति रोकने के लिए बीएसएफ और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें