फायरिंग में अपराधी अमजद गद्दी घायल
रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में आपसी विवाद में शनिवार की देर रात हुई फायरिंग में अपराधी अमजद गद्दी घायल हो गया। आनन-फानन में अमजद गद्दी को रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि अमजद गद्दी अपने साथियों के साथ कुम्हार टोली में था। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ । विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें से किसी एक ने गोली चला दी ।गोली अमजद गद्दी के पैर में लगी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है । वहीं घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे हैं। किसकी गोली लगी है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।





